दोस्तों आप सभी इस नई Bhutiya Kahani (Horror Story in Hindi ) में स्वागत है उम्मीद करता हूँ की आपको यह नई Bhutiya Kahani (Horror Story in Hindi ) पसंद आयेंगी , तो चलिए शुरू करते है इस कहानी को पढना .

Bhutiya Kahani (Horror Story in Hindi ) का आरम्भ :
यह बहुत ही चौंकाने वाला किस्सा था। यह बात साल 1950 की एक रानी बाजार की है। जहाँ श्यामलाल अपने परिवार के साथ रहता था। एक दिन उसकी बेटी को कैंसर हो गया था। जो सिर्फ पांच साल की थी। उसकी बेटी को कई डॉक्टरों को दिखाया और साथ ही बहुत ही इलाज कराया। लेकिन उसकी बेटी मे किसी तरह का सुधार नजर नहीं आया। कुछ सुधार ना होने के बाद एक रात उसकी बेटी की मौत हो गई।
उसकी बेटी की मौत रात के करीब एक बजे हुई। उसी रात को पास के ही एक गांव की महिला राधिका की मौत हो गई। उसकी मौत एक ट्रक ने टक्कर मारने के कारण हुई। राधिका के परिवार वालों ने पूरी विधि के साथ उसे अंतिम विदाई दी। तभी श्यामलाल की बेटी को दफनाने के लिए जंगल की तरफ निकले।
यह भी जरुर पढ़े :-
जंगल जाते समय ही उसकी बेटी के शरीर में कुछ हलचल होने लगी। सभी लोग यह देखकर हैरान हो गए कि एक मृत लड़की अपना शरीर कैसे हिला रही है। थोड़ी देर बाद वो लड़की जिंदा खड़ी हो जाती है। उसे जिंदा होते देख उसके परिवार वाले बहुत खुश हो जाते है फिर उसको अपने साथ घर ले जाते। लेकिन किसी को इस बात की भनक नहीं लगी कि उस लड़की के अंदर ट्रक से टकराने वाली राधिका की आत्मा घुस गई थी।
वो लड़की जब से मौत से लौटकर आई थी, तब से ही बहुत उदास और गुमशुम् अकेली ही एक कोने में बैठी रहती थी। एक दिन उसकी मां ने उसे खुद अपने हाथों से खाना खिला रही थी और उसको बोला कि हम आज मामा के घर जाएगे। उसको खाना खिलाकर फिर उसे अच्छे से तैयार किया। फिर वो उसे अपने मायके लेकर चली गई। जब वो बच्ची उस रास्ते पर पहुँची जहाँ पर राधिका का एसीडेंट हुआ था। तो उसने अपनी मां को कहा कि मेरा गांव इधर है।

मां ने अपनी बेटी बातों पर बिल्कुल गौर नहीं किया। उसकी बात को हंसी में टाल दिया। थोड़ी देर चलने के बाद वो अपनी बेटी के मामा यानी अपने भाई के घर पहुंच जाती है। एक दिन वो बच्ची अपने मामा जी के घर के आसपास ललिता को देखती है। जोर से उसके नाम से पुकारती है ऑय ललिता। उस बच्ची ने नहीं उसके अंदर घुसी आत्मा राधिका ने आवाज दी थी। ललिता जो कि राधिका की पड़ोसन थी।
ऐसे ही मजेदार कहानियां अगर आप instagram पर पढना चाहते है
तो आप हमारे instagram पेज @Sirf_Horror को Follow कर सकते है |
राधिका ने पलटकर देखा उसके सामने एक छोटी बच्ची थी। उसके मुह से अपना नाम सुनकर उसको बड़ी हैरानी हुई कि इस छोटी बच्ची को मेरा नाम कैसे पता है? छोटी बच्ची उसके पास आती है और बोलती है कि मै राधिका हु। यह सुनकर ललिता घबरा जाती है। वो बच्ची बोलती है डर मत! मै तुझे कुछ नही करूगी। ललिता को अपने पास बैठा देती है, फिर अपने साथ बीती सारी बात ललिता को बताती है। उसने कहा कि मेरे परिवार वालों ने मेरी मौत से ही पहले मुझे जला दिया था।
इसलिए मेरी आत्मा भटक रही है। उसी दिन इस लड़की की भी मौत हो गई थी, इसको जलाने के लिए ले जा रहे थे, तब मैं इसके शरीर के अंदर घुस गई।
फिर ललिता अपने गाँव जाती है वहाँ जाकर सबको राधिका की यह बात बता देती हैं। ललिता की बात सुनकर पूरे गांव वाले और राधिका का परिवार राधिका से मिलने के लिए उसी बच्ची के मामा के घर पहुंच जाते है। उस बच्ची के अंदर रह रही राधिका की आत्मा ने सबको एक-एक करके पहचानती है। उससे कुछ देर बातें करने के बाद वो अपने परिवार वालों के साथ अपने घर चली जाती हैं।
फिर उस लड़की की मां अपनी बच्ची को घर में न देखकर परेशान होती है। तब उसे पता चलता है कि उसकी बच्ची कुछ लोगों के साथ दूसरे गांव गई है। वो अपनी बच्ची लाने के लिए वहाँ चली जाती हैं। अपने परिवार के साथ खुश राधिका ने वापस आने से मना कर दिया। तब उसकी माँ को पता चलता है कि उसकी बच्ची के अंदर राधिका नाम की आत्मा है। वो उसकी बच्ची के शरीर का बस इस्तेमाल कर रही हैं। उसकी माँ वही पर बेहोश हो जाती है। फिर लोगो ने उस बच्ची को समझाया कि तुम्हें दोनों परिवार के साथ रहना चाहिए।
इसमें ही सभी को खुशी है। तुम किसी एक परिवार को दुखी नहीं कर सकती हो। यह बात को सुनने के बाद बच्ची के शरीर में रह रही राधिका अपनी मां के साथ वापस आने के लिए राजी हो जाती है। अब वो दोनों परिवारों के साथ हँसी खुशी रहने लगी।
Bhutiya Kahani (Horror Story in Hindi ) का अतं :
दोस्तों इस Bhutiya Kahani (Horror Story in Hindi ) को पढने के लिए आप सभी का धन्यवाद ,उम्मीद करता हूँ की आपको यह कहानी पसंद आई होंगी जल्द ही मिलते है एक नयी कहानी के साथ .
आप चाहे तो हमारी यह कहानियां भी पढ़ सकते हैं :-
- Bhutiya Kahani | पिकनिक का 1 दिन | Horror Story in Hindi
- 1 खुनी चुड़ैल | Short Horror Story in Hindi
- Bhutiya kahani The Horror Game | 1 मौत का खेल
- Bhutiya Kahani | 1 अनजान भुत | Horror Story in Hindi
- Maa Horror Story | 1 माँ का प्यार | Bhutiya Kahani
आवश्यक बात :- दोस्तों यह Bhutiya Kahani (Horror Story in Hindi ) पूरी तरह काल्पनिक है यह कहानि किसी भी अन्धविश्वास को बड़ावा देने के लिए नही लिखी गयी है इन्हें सिर्फ मनोरंजन के उद्देश्य से लिखा गया है |